Bhagalpur News: अररिया: एक सप्ताह पूर्व गायब 16 वर्षीया किशोरी का सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: पलासी अररिया से फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट पलासी थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्कुम्बा पंचायत के तरबी व डुमरिया गांव के बीच धान के बहियार में रविवार की सुबह एक 16 वर्षीया किशोरी का सड़ा-गला शव मिलते ही सनसनी फैल गयी। मृतका निराशा कुमारी तरबी वार्ड संख्या एक निवासी व पेशे से मजदूर बालेश्वर यादव उर्फ भूटाई यादव की बेटी थी। वह 18 जुलाई शनिवार की शाम शौच के लिए निकली थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। हालांकि इस दौरान परिजनों ने पुलिस को मौखिक जानकारी दी थी। पलासी पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुटी ही थी कि रविवार की सुबह घर तरबी करीब पांच सौ मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। निराशा उत्क्रमित मवि तरबी में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। इधर बहियार में किशोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.