भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: अररिया से रोशन आवश्यक मेंटेनेंस एवं पेड़ की टहनी/बांस कटाई कार्य के कारण सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक 33 केवी रानीगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान रानीगंज, भरगामा एवं खजूरी स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति लगभग चार घंटे बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...