Bhagalpur News: अररिया: अररिया थांग-ता संघ के खिलाड़ी नालंदा रवाना
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए बिहार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन नालंदा में किया जाएगा। इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए अररिया जिला थांग-ता संघ के 8 खिलाड़ी रवाना हुए हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच संतोष कुमार भी शामिल हैं। चयन ट्रायल में अंडर-14 बालक वर्ग से असद नवाज भाग लेंगे। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में खुशी कुमारी एवं भूमि कुमारी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। अंडर-17 बालक वर्ग में जिगर कुमार और लक्की कुमार भाग लेंगे। इसके अलावा, अंडर-19 बालिका वर्ग में जानवी तथा अंडर-19 बालक वर्ग में राही कुमार और सगुण श्रीवास्तव चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल में सफल प्रतिभागी अब राज्य प्रतियोगिता में दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.