Bhagalpur News: अररिया: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित यूएचएस समौल संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की छात्रा मुस्कान हेंब्रम की माता शनिचरी देवी ने की। संगोष्ठी में अभिभावकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरीय शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि नियमित शिक्षा से ही बच्चों का शैक्षणिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास संभव है। प्रधान शिक्षक मिथिलेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.