Bhagalpur News: अररिया: अगलगी में दो परिवारों के घर व दुकान राख, लाखों का नुकसान
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैद्र की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के अड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या-03 में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। इस अग्निकांड में सविता देवी, पति मनीष साह और अब्दुल गफार के घर एवं दुकान में रखे घरेलू सामान, जरूरी वस्तुएं और अन्य संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: आग लगने से तीन घर राख, जिंदगी भर की जमा-पूंजी पलभर में खाक उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.