Bhagalpur News: अमरपुर बस स्टैंड के गड्ढे बढ़ा रहे हादसों का खतरा
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। अमरपुर बस स्टैंड के समीप मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान नहीं लग पाता, जिससे छोटे वाहन अक्सर फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बस स्टैंड होने के कारण यहां दिनभर वाहनों और यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से शीघ्र गड्ढों की मरम्मत कराने और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, मरम्मत की मांग तेज यह भी पढ़ें- Banka News: मथुरा मोड़-बाराटांड़ मोड़ सड़क बदहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.