भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: पिटाई और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ धरना पर बैठे डीएम को बुलाने की मांग पर कचहरी चौक को जाम किया

घटना का विवरण भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कंपनीबाग स्थित baba साहेब भीमराव अंबेडकर छात्रावास में रविवार की देर रात 10वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद बवाल बढ़ गया और जब पुलिस पहुंची तो एक पक्ष पर लाठियां चटका दीं। जिससे जूनियर छात्र उग्र हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रावास से करीब दो किमी दूर पैदल चलकर समाहरणालय चौक पहुंचे और धरना पर बैठ गए।

छात्रों की शिकायतें आठवीं कक्षा के रोशन ने बताया कि सीनियर्स ने जाति सूचक गाली देकर मारपीट किया। इसकी शिकायत पुलिस से की तो लाठी से पीट कर भगा दिया। दो छात्रों को हिरासत में भी रख लिया है। जब तक वरीय पदाधिकारी मौके पर न...