Bhagalpur News: अभिलेख में छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षिका निलंबित
भागलपुर, सितम्बर 12 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। इंटरस्तरीय विद्यालय, एकचारी की शिक्षिका डॉ. अनिता कुमारी को विद्यालय अभिलेख में छेड़छाड़, वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और अनुशासनहीनता के आरोप में डीईओ कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सन्हौला कार्यालय निर्धारित किया गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.