भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सबौर नगर इकाई ग्राम पंचायत ममलखा में दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए 'स्वामी विवेकानंद सम्मान समारोह' एवं छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय रेल के अभियंता रंजीत कुमार, विवि उपाध्यक्ष प्रभाकर मंडल, जिला विस्तारक राजीव रंजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन सोनी तथा भागलपुर नगर के पूर्व नगर मंत्री शिव सागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, ...