भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मारवाड़ी कॉलेज, टीएनबी कॉलेज और एसएम कॉलेज में प्रदर्शन किया। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कॉलेज परिसरों में भयमुक्त और सुरक्षित माहौल बनाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि परिसरों में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अभाविप प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा किसी भी संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कॉलेज प्रशासन को उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तुरंत समाधान निकालना चाहिए, ताकि छात्राएं बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। अभाविप हर स्तर पर...