भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जमालपुर-किऊल रेलखंड के अभयपुर रेलवे स्टेशन और घोंघी बरियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना पोल संख्या 382/06 के समीप सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किऊल-जमालपुर सेक्शन में चलने वाली ट्रेन संख्या 73422 की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेल ट्रैक पर शव पड़ा रहा और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दिए जाने के बाद जीआरपी के एएसआई श्रीमंत कुमार, पुलिस जवान चंदन कुमार आदि मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इस बीच ...