भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। अब भागलपुर नगर निगम से जुड़े सभी प्रमुख नागरिक कार्यों के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को पूरी तरह अपडेट कर दिया है, जिसके माध्यम से शहरवासी घर बैठे ही अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान और नागरिक सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।इस नई डिजिटल पहल से शहरवासियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। अब नागरिक अपने घर से ही प्रॉपर्टी टैक्स (होल्डिंग टैक्स) और ट्रेड लाइसेंस शुल्क का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। इसके साथ ही वेबसाइट पर एक नया विकल्प जोड़ा गया है, जिससे लोग केवल एक क्लिक में अपनी पुरानी होल्डिंग टैक्स रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं। भवन निर्माण का नक...