भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  ललमटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित शिवशक्ति लाइब्रेरी में पढ़ने आए छात्र के अपहरण मामले में विगत 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए छात्र धनंजय कुमार को शुक्रवार दोपहर बाईपास थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस उक्त अपहृत छात्र से पूछताछ कर रही है। अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी राजेश मंडल ने बताया कि उसका छोटा भाई धनंजय कुमार लाइब्रेरी में पढ़ाई करने घर से निकला था। जो देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। बीते गुरुवार रात सात बजकर 57 मिनट पर अपहृत धनंजय के मेबाइल से घर के नंबर पर फोन आया कि उसे कुछ बदमाशों ने बहुत दूर किसी बगीचे में लाया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नाथनगर: कोचिंग पढ़ने निकले छात्र का अपरहण इसके बाद उसका फोन ऑफ हो जाता है। डीएसपी टू, राकेश कुमार ने ब...