Bhagalpur News: अपहरण कर शादी करने के बाद धमकी का आरोप
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के एक से लड़की का अपहरण कर पहले उसके साथ शादी करने इसके बाद दहेज की मांग करने और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जिसको लेकर लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बांका जिला के कमलडीह गांव के राजा यादव ने 22 जून को उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। दो-तीन दिन बाद राजा यादव और उसके भाई धमकी देने लगे कि दहेज के रूप में पांच लाख रुपया दो। आरोप लगाया कि आरोपी पहले से भी शादी शुदा है और अपनी पहली पत्नी की हत्या कर चुका है। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.