भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, संबद्ध महासंघ (गोपगुट) भागलपुर का जिला सम्मेलन रविवार को आदमपुर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया। रुपेश कुमार को जिलाध्यक्ष और मोनू सिन्हा को जिला सचिव चुना गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष राज सत्यम, अमरनाथ शर्मा, आनंद कुमार दास, इमरान आलम एवं संदीप कुमार बने। संयुक्त सचिव प्रिंस कुमार, रंजन कुमार, राजेश कुमार, राज विक्रम एवं चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, मीडिया प्रभारी रुपेश कुमार और कार्यालय सचिव राहुल कुमार बने। सम्मेलन का उद्घाटन संघ के महासचिव सह महासंघ (गोपगुट) के उपाध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद नजमी ने किया। मौके पर महासंघ के राज्य सचिव गोपाल पासवान, जिला सचिव राकेश कुमार अंबष्ट और जिलाध्यक्ष ब्रजराज चौधरी उपस्थित रहे।

हिं...