भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि । कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेंटर का गुरुवार को स्थानीय विधायक शुभानंद मुकेश ने शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करते हुए प्रतिदिन होने वाले डायलिसिस, पंजीकृत मरीजों की संख्या तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, निर्माणाधीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर , दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रसव कक्ष में कार्यरत ममता कार्यकर्ताओं को विभाग की ओर से साड़ियां भी वितरित कीं। इस मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य प्रबंधक गोबिंद उपाध्याय, डायलिसिस सेंटर के कर्मी तथा अन्य स्वास्थ्य...