Bhagalpur News: अनुपस्थित बच्चों को स्कूल लाने घर तक पहुंचेंगी शिक्षिका
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय केंद्रीय कारा क्षेत्र में शनिवार को पीयर लीडर की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजदेव कुमार और नोडल शिक्षिका कुमारी किरण ने की। बैठक में समस्या, समाधान और उपलब्धि पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह बच्चों की उपस्थिति कम रही। प्रधानाध्यापक ने अनुपस्थित बच्चों की सूची तैयार की। वहीं नोडल शिक्षिका कुमारी किरण ने कहा कि जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके घर जाकर उन्हें मंगलवार से विद्यालय लाने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.