भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर बायपास पर शनिवार रात दस बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर बड़े नाले में गिर गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवक को मायागंज अस्पताल भेजा है। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण तीन युवक नाला में गिरने से घायल हुए है। जिसमें एक की हालत चिंताजनक है। सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अबतक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सड़क हादसे में तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...