Bhagalpur News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर
भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। बड़ी जमीन में शुक्रवार को अंचल अधिकारी कुमार शिवम के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी और जिला पुलिस बल के द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान पांच लोगों का पक्का मकान तोड़ा गया। इसमें चार घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, एक मकान जो भूमिहीन परिवार का था, उसे तत्काल छोड़ दिया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ परिवादी बालकृष्ण द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने का आवेदन दो वर्ष पूर्व ही दिया गया था। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को जगह खाली कर अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस के बावजूद सरकारी जमीन को खाली नहीं किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.