Bhagalpur News: अज्ञात अधेड़ का मिला शव, सनसनी
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट जोगबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर रविवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई । मृतक की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है । देखने से वह भिखारी जैसा लग रहा है । रेल थानाध्यक्ष जीत नारायण हेम्ब्रन , पुअनि मनिंदर सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मौत का कारण किसी गंभीर बीमारी होना प्रतीत हो रहा है। शव को सुरक्षित रेल थाना जोगबनी में रखवाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है । रेल पुलिस ने जोगबनी व आसपास के स्थानीय लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान में मदद करें । यदि कोई इस व्यक्ति को जानता हो या इसके बारे में जानकारी रखता हो तो कृपया रेल थाना जोगबनी से संपर्क करे । पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा । तब तक शव रेल थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.