भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता अजगैवीनाथ मंदिर पर कांवरियों के भीड़ को देखते हुए अर्घा लगाने के डीएम के निर्देश के बाद नगर परिषद अर्घा लगाने की तैयारी में लग गया है। श्रावणी मेला में अधिक भीड़ के कारण कांवरिया को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अर्घा लगाए जाने का निर्देश नप कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया था। साढे चार फीट ऊंची बैरिकेडिंग के साथ अर्घा लगाया जाएगा। मंदिर से निकलते ही निकास द्वार की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारा को भी ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ाए जाने पर भी विचार किए जाने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अजगैवीनाथ मंदिर में श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर ईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि डीएम के निर्देश का पालन किया जाएगा। अजगैवीनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण कि...