भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। गंगा की बढ़ते जलस्तर के कारण अजगैवीनाथ मंदिर परिसर में पानी का प्रवेश हो गया है। मंदिर जाने से पहले श्रद्धालुओं को परिसर में जमा पानी में प्रवेश कर आगे जाना पड़ रहा है। शहर में ध्वजा गली में भी गंगा का पानी फैल रहा लगा है। कांवरिये सीढ़ी घाट से कांवर उठाकर इसी मार्ग से कांवर यात्रा के लिए जाते हैं। नमामि गंगे घाट जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण कांवरियों को परेशानी हो रही है। यहां दाह-संस्कार के लिए मुक्तिधाम जाने वाली सड़क पर जलजमाव होने के कारण दाह संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर में बाढ़ हुई विकराल, शहरी क्षेत...