भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार कहलगांव के तत्वावधान में मंगलवार को इंटर स्तरीय अकबरपुर उच्च विद्यालय में नालसा की जागृति योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार और मुंसिफ सह सचिव विकास गौरव के निर्देशन में हुआ। पैनल अधिवक्ता विनय कुमार श्रीवास्तव और पीएलवी सौरभ राज ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को नालसा की जागृति योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागृति योजना का उद्देश्य कानूनी जानकारी को किताबों तक सीमित न रखकर जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, ताकि अज्ञानता के कारण कोई नागरिक अपने मौलिक अधिकारों और कानूनी उपचार से वंचित न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...