भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत अकबरनगर में सफाईकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को लगातार 11वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। मुख्य बाजार, मोहल्लों, चौक-चौराहों और सड़क किनारे जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कचरे से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। श्रावणी मेला के बीच हजारों कांवरियों का आवागमन जारी है, लेकिन गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और सफाईकर्मियों के बीच वेतन विवाद का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 24 घंटे बाद भी प्रमुख सड़कों पर पसरा कचरा ...