भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर और खेरैहिया समेत आसपास के इलाकों में महाअष्टमी पर रविवार को भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए... जैसे देवी गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना और डलिया चढ़ाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर तक जारी रही। अकबरनगर हाट स्थित दुर्गा मंदिर और खेरैहिया के देवी मंदिरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया : आस्था व भक्ति के साथ मां की आरधना में जुटे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Kodarma News: नवरात्र की अष्टमी पर मां महागौ...