भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। सोमवार को अकबरनगर तथा आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने एक ओर किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, तो दूसरी ओर कच्ची और ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। बारिश के बाद कई गलियां और संपर्क मार्ग कीचड़मय हो गए, जिससे लोगों को पैदल चलने और दोपहिया वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह फिसलन होने से लोगों को संभलकर चलना पड़ा। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से धान की फसल को शुरुआती राहत मिली है। हालांकि किसानों का कहना है कि यह बारिश रोपनी के लिए पर्याप्त नहीं है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जिलेभर में रिमझिम बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना खेतों में अभी भी पर्याप्त पानी नहीं जमा है, जिससे बड़े पैमाने पर धान की रोपनी शुरू नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि लग...