Bhagalpur News: अकबरनगर में दो शराबी गिरफ्तार, उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग निवासी शिवम कुमार पिता मुरारी कुंवर एवं किशन कुमार पिता उपेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि दोनों को शराब के नशे की पुष्टि होने के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 37 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। यह भी पढ़ें- Saharsa News: भूसा घर से 121 लीटर शराब जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.