भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता तीन माह सात दिन का बकाया वेतन नहीं मिलने से नाराज नगर पंचायत अकबरनगर के सफाईकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण पूरे नगर क्षेत्र में कचरे का अंबार लग गया है। सड़कों और मोहल्लों में जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थिति को सामान्य करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लगातार सफाईकर्मियों से वार्ता की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कमतौल-अहियारी नगर पंचायत में लगे कचरे के ढेरसफाईकर्मियों की माँग सफाईकर्मी तीन माह सात दिन का पूरा बकाया वेतन मिलने के बाद ही काम पर लौटने की मांग पर अड़े हैं। वहीं नगर पंचायत प्रशासन ने बकाया राशि का भुगतान 15 अगस्त तक करने का आश्वासन दिया है,...