Bhagalpur News: अकबरनगर में चला वाहन चेकिंग अभियान
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर-भागलपुर मुख्य मार्ग के थाना परिसर समीप गुरुवार को अकबरनगर पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अचानक शुरू हुए इस चेकिंग अभियान से कई चालक कार्रवाई के डर से अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर इधर-उधर होते नजर आए। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। अकबरनगर थाना प्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.