Bhagalpur News: अकबरनगर में गंगा नदी व चानन बहियार के पानी में उफान
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर एवं आसपास के इलाकों में गंगा नदी और चानन बहियार के पानी में एक बार फिर उफान आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार पानी बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। पानी बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका सताने लगी है। चानन बहियार में भी पानी लगातार फैल रहा है, जिससे खेत-खलिहान जलमग्न होने लगे हैं। खेतों में पानी जमा होने के कारण फसल प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा संभावित बाढ़ को लेकर आवश्यक तैयारी करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.