Bhagalpur News: अकबरनगर में गंगा उफनाई, दियारा जाने वाली सड़क डूबी
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर में पिछले 2-3 दिनों से गंगा और चानन नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अचानक पानी बढ़ने से गंगा नदी उफना गई, जिससे दियारा क्षेत्र में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा किनारे दियारा जाने वाली मुख्य सड़क पानी में डूब गई है। सड़क डूबने के कारण किसानों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगा के बढ़ते पानी की चपेट में दियारा क्षेत्र में लगी मकई सहित अन्य फसलें आने लगी हैं। फसल डूबने से किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं, खेतों में पानी भरने के कारण मवेशियों के लिए चारे का संकट भी उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- कई इलाके टापू में तब्दील, खेतों में लगीं फसलें डूबीं किसानों का कहना है कि अगर अगले 2-3 दिनों तक जलस्तर में इसी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.