भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रावणी मेले के शुभारंभ से पूर्व नगर पंचायत अकबरनगर ने श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। मेले में आने वाले लाखों कांवरियों के स्वागत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में तीन भव्य स्वागत द्वार स्थापित किए गए हैं। इन स्वागत द्वारों को अंतिम रूप देने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि एनएच-80 पर दो तथा अकबरनगर-शाहकुंड मार्ग एसएच-85 पर एक स्वागत द्वार लगाया गया है। इन द्वारों पर नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत का संदेश अंकित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्रावणी मेला को लेकर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान इसका उद्देश्य अकबरनगर से गुजरने वाले कांवरियों का भव्य स्वागत करना तथा उन्हें स...