Bhagalpur News: अकबरनगर थाना के बगल में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने अकबरनगर थाना के पश्चिम स्थित बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने एसडीएम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले छह लोगों को चिन्हित कर लिया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक किसी ने कब्जा नहीं हटाया है। ऐसे में दो दिनों के भीतर अभियान चलाकर सरकारी जमीन को खाली कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : गोल चौक की सरकारी जमीन से 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.