भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। पैन गांव के समीप बिजली के तार पर बबूल का पेड़ गिरने के कारण सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इंग्लिश चिचरौंन, खेरैहिया, भवनाथपुर, मकंदपुर, रसीदपुर, आलमगीरपुर, सिमराहा आदि गांव प्रभावित रहे। घरेलू कामकाज के साथ-साथ दुकानदारों और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा। वहीं, बिजली विभाग की टीम द्वारा लगातार मरम्मत कार्य किया गया। बिजली मिस्त्री मनीष कुमार ने बताया कि पैन गांव के समीप बिजली तार पर बबूल का पेड़ गिर गया था। इसके कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद की गई। पेड़ को तार से हटाने और आवश्यक मरम्मत के बाद दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...