भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बरारी गंगा घाट पर काफी भीड़ थी। अहले सुबह से ही बरारी घाट जाने वाले सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई थी। सुबह आठ बजे तक मायागंज अस्पताल रोड से लेकर बरारी घाट रोड तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी। हालांकि रविवार की अपेक्षा विक्रमशिला सेतु पर जाम नहीं थी। लेकिन सेतु पर गाड़ियों का परिचालन मंथर गति से हो रहा था। इस वजह से कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।शहरी क्षेत्र में ऐेसे सड़क मार्ग जहां शिव मंदिर था। वहां पर आवागमन मंथर गति से हो रहा था। यह भी पढ़ें- Saharsa News: फनगो हॉल्ट के समीप पुल संख्या 47 पर पांच घंटे जाम आवागमन सामान्य रूप से बहाल रहे। इसको लेकर यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार और उनकी टीम शहर मे गश्त कर रहे थे। सोमवार की ...