भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को अकबरनगर में कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरिया विभिन्न इलाकों से बाबाधाम की ओर रवाना हुए। रविवार देर शाम तक अकबरनगर की मुख्य सड़क से होकर बाइक कांवरिया, पैदल कांवरिया सहित अन्य वाहनों से सैकड़ों श्रद्धालु गुजरते रहे। कांवरियों की बढ़ती भीड़ से सड़क पर चहल-पहल बढ़ गई और पूरा क्षेत्र बोलबम के जयघोष से गूंजता रहा। सुबह से ही कांवरियों का आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन शाम ढलने के बाद इनकी संख्या में काफी इजाफा हो गया। भीड़ को देखते हुए स्थानीय बाजार और मुख्य मार्ग पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कभी धूप कभी छांव में बह रही है भक्ति की बयार कांवरियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेक...