Bhagalpur News: अंतिम सोमवारी को एनएच-31 पर छह घंटे जाम
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण एनएच-31 पर करीब छह घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। अहले सुबह से करीब 10 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम को देखते हुए तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और वाहनों को एक लाइन में धीरे-धीरे आगे बढ़ाकर आवागमन सुचारु कराया। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस बल की तत्परता से वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया, जिससे धीरे-धीरे जाम समाप्त हो गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: फनगो हॉल्ट के समीप पुल संख्या 47 पर पांच घंटे जाम यह भी पढ़ें- भीमशंकर महादेव मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.