भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिवाली में शाम को हुक्का पांती खेलने की परंपरा अंग प्रदेश में सदियों से चली आ रही है। अंग प्रदेश के साथ-साथ यह परंपरा मिथिला, कोसी क्षेत्र और पूर्व बिहार के कई जिलों में भी है। यह परंपरा घर से दरिद्र बास को बाहर करने और लक्ष्मी के आगमन का द्योतक माना जाती है। बदलते दौर में दिये की जगह चाइनिज मोमबत्ती ने ले ली लेकिन हुक्का पांती के जरिये परंपरा की यह लौह अब भी जल रही है। अंग के इतिहास के कई पन्नों को ढूंढने वाले शिवशंकर सिंह पारिजात बताते हैं कि ऐसी चर्चा भी है कि अंग नरेश राजा कर्ण भी दिवाली में हुक्का पांती की परंपरा को निभाते थे। दिवाली के दिन दोपहर बाद घर के प्रमुख व्यक्ति सनाठी और पाट (सन) की रस्सी से हुक्का-पांती बनाते हैं और घर और देव स्थान में घी के दिए के साथ एक-...