भागलपुर, नवम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कहते हैं संग्रहालय वहां होता है जहां धरोहर और विरासत हो। भागलपुर में धरोहर और विरासत ही नहीं बल्कि संग्रहालय भी है। 11 नवंबर को भागलपुर संग्रहालय गोल्डन जुबली तक का सफर पूरा करने जा रहा है। कला संस्कृति विभाग की ओर से इस मौके पर बड़ा आयोजन किया जाएगा और 11 से 26 नवंबर तक संग्रहालय पखवाड़ा मनाया जाएगा। भागलपुर संग्रहालय में 15 दिनों तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कई तरह के आयोजन होंगे। कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरातत्व, इतिहास एवं संग्रहालय के विषय पर संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन भी होना है। इसके अलावा टेराकोटा, क्रोशिया आर्ट कार्यशाला का आयोजन होगा। यंग आर्टिस्ट कैंप एवं संग्रहालय के कर्मियों की विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के...