भागलपुर, नवम्बर 5 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत के नेतृत्व में पुलिस ने बकिया दियारा (जिला कटिहार) की ओर जा रहे एक ऑटो को संदेह होने पर रोककर तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब (750 एमएल की बड़ी बोतलें) बरामद हुई, जो विभिन्न ब्रांडों की थी। कुल शराब 33.750 लीटर थी। थानाध्यक्ष ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राहुल कुमार बताया, जबकि तस्कर ने अपना नाम सुदामा बताया। उसने कहा कि वह झारखंड के घोड़ीचक से आ रहा था और बकिया दियारा (जिला कटिहार) जा रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...