भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने कालीन नगरी के विकास को दिल खोलकर धन देन का क्रम जारी रखा है। इसी कड़ी में ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में 9.70 करोड़ से आठ मार्गों का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण अंचलों के आठ सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 969.78 लाख रुपये यानी करीब 9.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्वीकृत सड़कों की कुल लंबाई 11.11 किलोमीटर है। जगापुर-बीसा मार्ग से महुअरिया उलपुर धनापट्टी, जंगीगंज धनतुलसी बाजार से ठाकुर बस्ती होते हुए परमहंस अड़गड़ानंद आश्रम, दानुपुर ख्योंवर से ख्योंवर बिंद बस्ती एवं दलित बस्ती, चौराकला से भैरोंपुर समेत आठ मार्ग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जगदीशपुर में 11.70 किमी सड़कों के निर्माण को मंजूरी इसके अलावा भटगवां...