भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 74 हजार रुपये फ्राड पीड़ित को वापस कराने का काम किया। अनूप कुमार निवासी गोपीगंज के साथ आनलाइन ट्रेडिंग कर अधिक लाभ पाने का लालच देकर 95 हजार रुपये का फ्राड कर लिया गया था। जिसकी शिकायत उन्होने जनपदीय साइबर सेल में किया था। साइबर सेल द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र तथा एनसीआरपी पोर्टल को अवलोकन को भेजा था। लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने पीड़ित अनूप कुमार को 74 हजार रुपये संबंधित बैंक खाते में वापस कराने का काम किया। पुलिस टीम में विजय कुमार गुप्ता, देवानंद सिंह, सदानन्द, शालिनी सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...