Bhadoni News: 58 लाख मिलने के बाद भी नहीं हटाए गए बिजली के तार
भदोही, अगस्त 31 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों को हटाया जाएगा। इसके लिए शासन से 58 लाख रुपये का बजट आवंटित किए एक साल हो गया। इससे करीब 15 हजार बच्चों को राहत मिलने का दावा किया गया था। लेकिन सभी स्कूलों से अभी तक तारों को हटवाया नहीं गया। बता दें कि जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें करीब दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। ग्राम पंचायतों की उदासीनता कहें या विभाग की लापरवाही लेकिन करीब 144 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का निर्माण बिजली की लाइनों के नीचे करा दिया है। अब इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की जिंदगी दांव पर है। कहीं पर विद्यालय परिसर में पोल लगा है तो कहीं विद्यालय के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं। जर्जर और ढील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.