भदोही, अगस्त 12 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर के विंध्याचल से अयोध्या जा रही 54 कांवरियों से भरी बस के चालक की तबियत अचानक खराब हो गई। गाड़ी के अनियंत्रित होने पर पुलिस ने हाइवे पर उसे किसी तरह से रोका। राहत की बात यह रही कि सभी शिवभक्त सुरक्षित बच गए। उधर, पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि 52 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी बेसड़ी, फतेहपुर बस चालक हैं। 54 लोगों कांवरियों को लेकर वह वाहन से मिर्जापुर के विन्ध्याचल दर्शन-पूजन को ले गए थे। मंगलवार की शाम को वह भक्तों को लेकर घर की ओर वाहन से जा रहे थे। यह भी पढ़ें- अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, बिहार के एक श्रद्धालु की मौत, 36 घायल नगर में पहुंचते ही गाड़ी चलाते समय ही उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। उसके बाद कांवरियों में अफरा-तफरी मच...