भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप है। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 38 दो पहिया तथा दो चार पहिया वाहनों समेत कुल 40 वाहनों का चालान किया। साथ ही 41 हजार पांच सौ रुपये का समन शुल्क किया। ज्ञानपुर पुलिस ने कांशीराम आवास से एक, बैरा दो, कोइरौना ने बाजार से एक, भदोही ने रामरायपुर से दो, चौरी ने सरबतखानी से दो, सुरियावां ने अभोली से एक व्यक्ति के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...