भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जंगीगंज चौकी अंतर्गत बलीपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवक का शव करीब 40 घंटे बाद गुरुवार की सुबह उतराया मिला। उसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बता दें कि बलीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज उर्फ बीएन चौहान मंगलवार की शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बलीपुर नहर में गहरे पानी में चले गए थे। उनके साथ डूब रहे दो से तीन लोग नहर से बाहर आ गए थे। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: विसर्जन के दौरान युवक के नहर में डूबने की आशंका इस बीच, गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात ...