भदोही, जुलाई 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के दरुनहां गांव की पूर्व महिला प्रधान ने रविवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन पर मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों में 35 लाख रुपये के गबन का आरोप था। उधर, मुकदमा दर्ज करने के बाद भी चौरी पुलिस पूर्व प्रधान को गिरफ्तार नहीं कर पाई, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। बता दें कि दरूनहां गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को हलफनामा देकर गांव में बनाए गए इंटरलॉकिंग, पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय और मनरेगा से कराए गए कार्यों में धांधली और गबन का आरोप लगाया था। जांच के दायरे में पूर्व महिला प्रधान संग वर्तमान प्रधान भी आए थे। अफसरों की टीमों ने कई बार डीएम के आदेश पर जांच किया और उसके बाद आख्या दी। ऐसे में पूर्व प्रधान जयदेवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत को पत्र...