भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 20 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 195 दो पहिया तथा 30 चार पहिया सहित कुल 225 वाहनों का चालान किया। साथ ही दो लाख अनठानबे हजार पांच सौ रूपये का का समन किया। गोपीगंज पुलिस ने भवानीपुर से एक, कस्बा से चार, रामपुर कायस्थान से तीन, सुरियावां ने बहुताचकडाही से पांच, जियनपुर से दो, कौड़र से एक, ज्ञानपुर ने डभका से एक, दुर्गागंज ने जोगापुर हरदुआ से तीन लोगों के साथ ही कुल 20 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...