Bhadoni News: 25 दिन चौकी पर पड़ी रही तहरीर, केस
भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा चौकी के पुलिस के जवानों ने बाइक चोरी के मामले में तहरीर को 25 दिनों तक दबाए रखा। मामला एसपी दरबार पहुंचने के बाद कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद चौराहा, मर्यादपट्टी निवासी अवनीश गौतम ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा कि पत्नी पूजा के नाम पर बाइक थी। गत माह 17 जून को घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। मामले में धौरहरा पुलिस चौकी इंचार्ज को तहरीर दिया। ना तो मुकदमा दर्ज कराया और ना ही कोई कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ गुरुवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। आए दिन शहर में हो रही बाइक चोरियों से लोगों में दहशत का आलम बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.