Bhadoni News: 225 वाहनों का चालान, 2.54 लाख का समन
भदोही, अगस्त 14 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददता। जिले की पुलिस ने 19 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 195 दो पहिया वाहनों तथा 30 चार पहिया सहित कुल 225 वाहनों का चालान किया। साथ ही दो लाख 54 हजार रूपये का समन। भदोही कोतवाली पुलिस ने रड़ई गांव से तीन, कस्बा से एक, जाहिदपुर से दो, सुरियावां ने बहुता सरदार से दो, औराई ने कस्बा घोसिया से तीन, खमरिया से एक, गोपीगंज ने जोगनिका मोड़ से एक, चौरी ने आहोपुर से तीन, डोमनपुर से एक, दुर्गागंज ने भागीरथीपुर से दो लोगों के साथ ही कुल 19 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.